मीका सिंह ने ‘हैवान’ के निर्देशक प्रियदर्शन को मृत समझकर किया ट्वीट, हुए ट्रोल

(साई फीचर्स)

मुंबई (साई)। गायक मीका सिंह हाल ही में एक मजेदार गलती के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। फिल्म निर्माता प्रियदर्शन से जुड़ी एक पोस्ट को देखकर मीका ने गलती से उसे एक शोक संदेश समझ लिया और उस पर “ओम शांति” लिख दिया। यह टिप्पणी तुरंत ही वायरल हो गई,क्योंकि प्रियदर्शन पूरी तरह स्वस्थ हैं। नेटिजन्स ने तुरंत ही इस गलती को पकड़ लिया और मीका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

क्या हुआ था?

एक समाचार चैनल नेहेरा फेरी 3के बारे में एक पोस्ट साझा की थी,जिसमें अक्षय कुमार,सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस पोस्ट में बताया गया था कि यह निर्देशक प्रियदर्शन की आखिरी बॉलीवुड फिल्म होगी। मीका ने इस पोस्ट को प्रियदर्शन के निधन की खबर मान लिया और टिप्पणी में “ओम शांति” लिख दिया।

मीका की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “पाजी पैक-सेक तो नहीं मार लिया ना,तुस्सी चश्मा उतारो।” (पाजी,कहीं आपने पैक तो नहीं लगा लिया,आप चश्मा उतारो)। एक और फैन ने तंज कसते हुए कहा, “पाजी अभी शाम हुई है… आज इतना जल्दी पाजी।” चौथे फैन ने सलाह दी, “मीका पाजी,अभी भी समय है। हटा दो इसे।”

मीका और प्रियदर्शन की अन्य खबरें

हाल ही में,मीका सिंह पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी सुर्खियों में थे। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस मामले पर टिप्पणी की थी,जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के संवेदनशील संबंधों को देखते हुए सीमा पार के कलाकारों के साथ काम करने वालों को “गैर-जिम्मेदार” बताया था।

दूसरी ओर,निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में अक्षय कुमार और वमिका गब्बी अभिनीत फिल्मभूत बंगलाकी शूटिंग पूरी की है। इसके बाद उनकीहेरा फेरी 3और अक्षय-सैफ अली खान के साथहैवानजैसी फिल्में आने वाली हैं। प्रियदर्शन ने संकेत दिया है कि ये उनकी आखिरी फिल्में हो सकती हैं। उन्होंने कहा, “एक बार जब मैं इन फिल्मों को खत्म कर लूंगा,तो मुझे उम्मीद है कि मैं रिटायर हो जाऊंगा। मैं थक रहा हूं।”