editor's choice समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

महाभारत काल में भी श्राद्ध का मिलता है वर्णन, जानिए विस्तार से . . .

श्राद्ध की परंपरा आखिर किसने और कब शुरू की इस संबंध में विद्वानों में कुछ मतभेद दिखाई देते हैं, लेकिन महाभारत के अनुशासन पर्व में एक कथा आती है जिससे श्राद्ध करने की परंपरा का उल्लेख मिलता है। इस पर्व में भीष्म पितामह युधिष्ठिर को श्राद्ध पर्व के बारे में बताते हैं। महाभारत के अनुसार सबसे पहले श्राद्ध का उपदेश महर्षि निमि ने अत्रि मुनि को दिया था। महर्षि निमि संभवतः जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर थे। इस प्रकार पहले निमि ने श्राद्ध का आरंभ किया, उसके बाद अन्य महर्षि भी श्राद्ध करने लगे।