नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर पंडोखर सरकार का बड़ा बयान

दतिया में नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर उनके कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, लेकिन पंडोखर सरकार ने कहा है कि भाजपा ने किसी गलत व्यक्ति को टिकट नहीं दिया और नरोत्तम मिश्रा को भविष्य में बड़ा पद मिल सकता है

एमपी की नई सरकारी बसों में हाईटेक सुविधाएं

मध्य प्रदेश में एक बार फिर राज्य परिवहन निगम की तर्ज पर सरकारी बसों का सफर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक बस परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए ‘राज्य सड़क परिवहन स्कीम’ के तहत 40 इंटरसिटी बस मार्गों को अधिसूचित कर दिया है।

भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू होगी। यह रैली नाथू बरखेड़ा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इसमें 15 जिलों के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। रैली 8 अगस्त तक चलेगी। इसे लेकर कलेक्टर ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टोरेट में बैठक बुलाई। बैठक में सेना भर्ती से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश सरकार ने लखन पटेल से छीना पशुपालन विभाग

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पशुपालन मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग छीन लिया है। यह फैसला दिल्ली से आए एक कॉल के बाद लिया गया है। इसके बाद लखन पटेल को आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने अभी तक इस बदलाव की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है।

साइबर ठगी का नया खतरनाक रूप: महिलाओं की आवाज में लोगों को फंसा रहे ठग

ग्वालियर और पूरे मध्यप्रदेश में साइबर ठगों का एक नया और बेहद खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। इसे पुलिस अधिकारी डिजिटल हनी ट्रैप कह रहे हैं। ठग अब लोगों को फंसाने के लिए फर्जी वेबसाइट से आगे बढ़कर महिलाओं की मीठी आवाज का सहारा ले रहे हैं। वे फोन पर बहुत प्यार से बात करते हैं और घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हैं।

नो वीआईपी कल्चर! मंत्री-सांसद के वाहनों के कटे चालान, हूटर भी उतरवाए

भोपाल में यातायात नियमों को लेकर सख्ती देखने को मिली, मंत्री-सांसद के वाहनों पर भी कार्रवाई हुई, हूटर और ब्लैक फिल्म पर विशेष फोकस

भोपाल में डेंगू का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मध्यप्रदेश के भोपाल में मानसून आते ही डेंगू का डंक तेज हो गया है। इस बार हालात थोड़े अलग और ज्यादा चिंताजनक दिख रहे हैं। शहर में डेंगू के टेस्ट पिछले साल से बहुत कम हुए हैं। फिर भी मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ने अफसरों की नींद उड़ा दी है।

सीएम मोहन यादव इंदौर में अबू धाबी फ्लाइट का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 15 जुलाई को उज्जैन और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम अनाज मंडी और कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही शाम को इंदौर एयरपोर्ट से अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ भी करेंगे। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को लेकर होगा।

इंदौर की महिलाएं अपनी स्किल से स्टार्टअप में बदल रही हैं आइडिया

इंदौर में महिला स्टार्टअप फाउंडर्स की संख्या में वृद्धि हो रही है, जो अपनी स्किल और आइडिया को स्टार्टअप में बदल रही हैं। यह बदलाव शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम में देखने को मिल रहा है, जहां महिलाएं तकनीक, हेल्थकेयर, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अपने स्टार्टअप शुरू कर रही हैं।

आकांक्षा योजना पर उठे सवाल, छात्रों ने पढ़ाई की शिकायत की

इंदौर में जेईई-नीट की तैयारी छोड़ टीसी मांगने पहुंचे छात्र, पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं होने का आरोप

मध्य प्रदेश में 11 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अफसरों के तबादले हुए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और कई जिलों में नए अफसर भेजे गए हैं।

मध्यप्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों की गहरा सकती है कमी

मध्यप्रदेश में अगले पांच साल में 221 आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसर रिटायर हो जाएंगे, जिससे प्रशासनिक संकट गहरा सकता है। प्रदेश की आबादी लगातार बढ़ रही है और शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरतें भी बढ़ी हैं। सरकार ने इन जरूरतों को पूरा करने के लिए कई नए विभाग और उपक्रम बनाए हैं और जिलों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जिन्हें नया प्रशासनिक ढांचा चाहिए।

दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह 20 करोड़ के मालिक, आशुतोष तिवारी से हैं 11 गुना अमीर

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है, जहां कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को टिकट दिया है और भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म के साथ शपथ पत्र भी दाखिल किए गए हैं, जिनसे उनकी संपत्ति का पूरा हिसाब सामने आया है।

प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज मंडलोई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BJP नेता का नाम

पीथमपुर के घाटबिल्लौद क्षेत्र में सांवरिया नगर के रहने वाले मनोज मंडलोई ने सोमवार को सल्फास खा लिया। इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि मनोज प्रॉपर्टी का काम करते थे। उनकी मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को मौके से एक पेज का कथित सुसाइड नोट मिला है। नोट में मनोज ने दो लोगों का नाम लिखा है। पहला नाम है पूर्व भाजपा जिला महामंत्री उमेश गुप्ता का है। दूसरा नाम प्रॉपर्टी कारोबारी राम खंडेलवाल का है।

पेपर लीक के खिलाफ जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पेपर लीक, नीट और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर साइकिल यात्रा शुरू की है। यह यात्रा इंदौर से भोपाल तक दो सौ किलोमीटर की होगी। कांग्रेस इसे युवाओं की समस्याएं उठाने का अभियान बता रही है।