सुभासपा में शामिल हुए 30 पदाधिकारी
(ब्यूरो कार्यालय)
लखनऊ (साई)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी और बुनकर मजदूर विकास समिति से जुड़े 30 पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है।
सपा पर साधा निशाना
कार्यकम के दौरान अरुण राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए नारा राजनीतिक जरूरत के हिसाब से बदलता रहता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीडीए का मतलब पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश है।

मूलतः प्रयागराज निवासी, पिछले लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से नई दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय विनीत खरे किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं.
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.





