पति-पत्नी की नोकझोंक पर बने चुटकुले हमेशा लोगों को खूब पसंद आते हैं।
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा संडे स्पेशल पति-पत्नी चुटकुला, जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।
संडे यानी छुट्टी का दिन… लेकिन शादीशुदा पतियों के लिए यह दिन भी आसान नहीं होता।
क्योंकि वे जो भी करें, बीवी के पास हर बात का जवाब तैयार रहता है!
😂
सन्डे को पति अगर देर तक सोया रहे तो..
बीवी : अब उठ भी जाओ! तुम्हारे जैसा भी कोई है क्या? छुट्टी है तो इसका मतलब यह नहीं कि सोते ही रहोगे।
सन्डे को पति अगर जल्दी उठ जाये तो..
बीवी : पिछले जन्म में मुर्गे थे क्या? एक दिन तो चैन से सोने को मिलता है, उसमें भी ठीक 5:30 बजे उठकर कुकडू-कू करने लगते हो। इतना जल्दी उठकर क्या पहाड़ तोड़ लाओगे?
सन्डे को पति अगर घर पे ही रहे तो..
बीवी : कुछ काम भी कर लिया करो। हफ्ते भर बाट देखते हैं तुम्हारे सन्डे की, उसे भी तुम केवल नहाने-धोने में ही लगा देते हो।
सन्डे को पति अगर घर से देर तक बाहर रहे तो..
बीवी : कहाँ थे तुम आज पूरा दिन? आज सन्डे है, कभी मुँह से भगवान का नाम भी ले लिया करो।
सन्डे को पति अगर पूजा करे तो..
बीवी : ये घंटी बजाते रहने से कुछ नहीं होने वाला। अगर ऐसा होता तो इस दुनिया के रईसों में टाटा या बिल गेट्स का नाम नहीं होता, बल्कि किसी पुजारी का नाम होता।
अगर टाटा या बिल गेट्स जैसा बनने के लिए पति दिन-रात मेहनत करे तो..
बीवी : हर वक्त काम, काम, काम… तुम्हें अपने ऑफिस के ही सात फेरे ले लेने चाहिए थे। हम क्या यहाँ बंधुआ मजदूर हैं जो सारा दिन काम करें और शाम को तुम्हारा इंतजार करें?
पति अगर पत्नी को घुमाने के लिए ले जाए तो..
बीवी : हमारे बीच वाले जीजा जी तो दीदी को हर महीने घुमाने ले जाते हैं और वो भी स्विट्जरलैंड और दार्जिलिंग जैसी जगहों पर। तुम्हारी तरह हरिद्वार नहाने नहीं जाते।
पति अगर अपनी ऐसी-तैसी करा कर नैनीताल,मसूरी,गोवा,माउंट आबू,ऊटी जैसी जगहों पर घुमाने ले भी जाए तो..
बीवी : अपना घर ही सबसे अच्छा! बेकार ही पैसे लुटाते फिरते हो। इधर-उधर बंजारों की तरह घूमते फिरो। क्या रखा है घूमने में? इतने पैसे से अगर घर पर ही रहते तो पूरे 2 साल के लिए कपड़े खरीद सकते थे।
😄
निष्कर्ष सिर्फ इतना है:
पति संडे को कुछ भी कर ले… “गलत”तो वही रहेगा! 😄
शादीशुदा जिंदगी की यही छोटी-छोटी नोकझोंक रिश्तों में हंसी और मिठास बनाए रखती है।
अगर यह चुटकुला पसंद आया हो, तो इसे दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें और मुस्कुराते रहें!
अगर आप भी शादीशुदा हैं,तो इस चुटकुले को पढ़कर जरूर बोलेंगे— “भाई,ये तो मेरे घर की कहानी है!” 😄

लगभग 16 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के सिवनी ब्यूरो के रूप में लगभग 12 सालों से कार्यरत हैं.
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.





