सिवनी में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह निर्माण पर उठे सवाल: 36 माह में 25% काम, 63 लाख भुगतान के बाद ठेकेदार को 4 माह की और मोहलत

मध्यप्रदेश के सिवनी में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 36 माह बीत जाने के बावजूद परियोजना का काम केवल लगभग 25 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। इसके बावजूद 2023 में ठेकेदार को करीब 63 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। अब नगर पालिका ने उसी ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए 4 माह की अतिरिक्त मोहलत दे दी है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और राजनीतिक जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

बमुश्किल 25 प्रतिशत काम के लिए आधी राशि 63 लाख का भुगतान कर दिया 2023 में कांग्रेस शासित पालिका ने, नहीं टूटी सत्ताधारी भाजपाई नुमाईंदों की कुंभकर्णीय तंद्रा!