जिला बैडमिंटन संघ का हुआ पुर्नगठन

 

पवन बंसल अध्यक्ष, सुमित शुक्ला बने सचिव

(खेल ब्यूरो)

सिवनी (साई)। लंबे अरसे के बाद जिला बैडमिंटन संघ के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक के दौरान जिले में लुप्त होते जा रहे बैडमिंटन खेल को पुर्नजीवित करने के लिये प्रयास किये जाने हेतु जोर दिया गया।

बैठक में यह बात भी सामने आयी कि पूर्व कलेक्टर भरत यादव के स्थानांतरण होने के उपरांत से ही जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष का पद न केवल रिक्त पड़ा हुआ है बल्कि उनके न रहने से बैडमिंटन की गतिविधियां भी लगभग शून्य होकर रह गयी हैं। बैठक में सदस्यों द्वारा इस बात पर भी जोर दिया गया कि संघ के संविधान के अनुरूप पुनः उसका पुर्नगठन किया जाकर नयी कार्यकारिणी अस्तित्व में लायी जाये जिससे संघ की सभी गतिविधियां पुनः आरंभ की जा सकें।

इस सुझाव के उपरांत बैठक में ही नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति के आधार पर पवन बंसल को संघ का नया अध्यक्ष, संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, संघ के उपाध्यक्ष के रूप में राजा गौतम, वाहिद कुरैशी, विवेक दत्ता एवं सुनील अग्रवाल मनोनीत किये गये।

संघ के सचिव का दायित्व सुमित शुक्ला को सौंपा गया। संघ के सह सचिव के रूप में नितिन सिंह, पुनीत अग्रवाल, शंतानु शर्मा, प्रथक अग्रवाल एवं आदित्य बंसल तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अंशुल अग्रवाल का मनोनयन किया गया।

संघ की नयी कार्यकारिणी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि शुक्ला, संतोष नगपुरे, नवनीत सिंह ठाकुर, शाहिद खान, प्रदीप बैस, रंजीत खरे, फिरदौस खान, सागर नवानी, अतहर खान, राजा खान, विनोद बैस, संदीप मिश्रा, नितिन चौरसिया, अतुल मोदी, शशांक ठाकुर, अरूण अग्रवाल, ए.जोसफ, आशुतोष, शैलेष सक्सेना, रीतेश आहूजा, विपिन यादव, संदीप छांगवानी, कन्हैया सेवलानी एवं जिब्राईल मंसूरी शामिल किये गये हैं।

इसी प्रकार संघ के संरक्षण मण्डल में संरक्षक के रूप में नरेश दिवाकर, दिनेश राय मुनमुन, राजकुमार खुराना, रजनीश सिंह ठाकुर, संतोष अग्रवाल, अखिलेश शुक्ला, सुजीत जैन, अनुराग त्रिपाठी एवं राजेश त्रिवेदी का मनोनयन किया गया है।